फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महामना मालवीय मिशन का स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। न्यू आगरा स्थित समृद्ध सागर अपार्टमेंट में महामना मालवीय मिशन का 48वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कवियों, अधिवक्ताओं, कुलपतियों और संस्थानों के निदेशकों ने भाग लिया। संचालन महामना मालवीय मिशन, आगरा संभाग के महासचिव राकेश चंद्र शुक्ला ने किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय हिंदी संस्थान की पूर्व निदेशक प्रो. बीना शर्मा रहीं। अध्यक्षता प्रो-वाइस चांसलर प्रो. वेद प्रकाश त्रिपाठी ने की। वक्ताओं ने पंडित मदन मोहन मालवीय के आदर्शों, शिक्षा, राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक जागरण और सामाजिक समरसता को आत्मसात करने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान महासचिव राकेश चंद्र शुक्ला, प्रो. वीके. सिंह, प्रभाकर शर्मा, प्रो. नीलम यादव, आरती शर्मा, नरेंद्र शर्मा, उमा शंकर मिश्रा, अनिल सान्याल, प्रो. शिव कुमार, प्रो. सुभदा पांडेय, डॉ. अमिता त्रिपाठी, राजेंद्र मिलन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें