आगरा। आगरा कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर निर्देश जारी किए हैं। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि 06 जनवरी से सभी संकायों एवं विभागों में नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में सभी छात्र-छात्राओं को विभागों में समय से उपस्थित रहना अनिवार्य है। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी, उन्हें विश्वविद्यालय के नियमानुसार परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।