प्रो. सुंदरलाल। फाइल
आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड ब्रज विहार निवासी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति प्रो. सुंदरलाल का शनिवार को निधन हो गया। वह 78 साल के थे। परिजन ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज में देहदान किया। प्रो. सुंदरलाल जौनपुर स्थित वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे थे। वह जीवनभर शिक्षा के उत्थान के लिए कार्य करते रहे। बेटे आंजनेय तक्षक और बेटी स्वाभा तक्षक ने बताया कि सुबह घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि प्रो. सुंदरलाल के महादान से छात्रों को चिकित्सा की पढ़ाई में सहयोग मिलेगा।