फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला अस्पताल की सुरक्षा में लगेंगे पूर्व सैनिक

Tue, 01 Oct 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर बेरहमी से की गई हत्या की वारदात के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया गया है। पूर्व सैनिकों को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। दो शिफ्टों में पूर्व सैनिक तैनात रहेंगे। सैनिक पुनर्वास कल्याण बोर्ड ने सात पूर्व सैनिक जिला अस्पताल को भेजे हैं।जिला अस्पताल में चौकी बनी हुई है। इस चौकी में पुलिस कर्मी व होमगार्ड की तैनाती है। दिन के समय होमगार्ड जिला अस्पताल के भीतर सुरक्षा में तैनात रहते हैं। जिला अस्पताल में ही महिला अस्पताल का भी संचालन किया जाता है। प्रतिदिन काफी संख्या में महिलाएं जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल आती हैं। इन महिलाओं को भर्ती भी किया जाता है। महिला चिकित्सक, स्टाफ नर्स सहित अन्य महिला कर्मी तैनात रहते हैं। कोलकाता की घटना के बाद से अस्पताल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शासन स्तर से सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे। अब अस्पताल में पूर्व सैनिकों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें