फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 06 Oct 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ईशन नदी पुल के पास औंछा बाईपास मोड़ पर स्कूटर सवार पूर्व सैनिक की ट्रैक्टर- ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के समय ट्रैक्टर- ट्राली मार्ग पर पलट गई। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी पूर्व सैनिक अहिवरन सिंह (63) सोमवार सुबह अपने साले के बेटे को शहर स्थित ईशन नदी पुल के पास स्कूल छोड़ने गए थे। इसके बाद वह स्कूटक से घर वापस लौट रहे थे, तभी पुल के पास औंछा रोड बाईपास मोड़ पर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। ट्राली का पहिया उनके सिर के ऊपर से होकर निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें