फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूर्व सांसद राजवीर का फूलमालाओं से स्वागत

Tue, 14 Jan 2025 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पूर्व सांसद राजवीर सिंह का स्वागत करते भाजपा नेता डॉ.बीडी राना।
विज्ञापन
कासगंज। पूर्व सांसद राजवीर सिंह के अखिल भारतीय कल्याण लोधी महासभा का राष्ट्रीय संरक्षक बनने के बाद पहली बार जिला आगमन पर उनका जोशीला स्वागत किया गया। उनके समर्थकों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। किसी ने चांदी का मुकुट पहनाया तो किसी ने फूल मालाएं व शॉल ओढ़ाई।अखिल भारतीय कल्याण लोधी महासभा का संरक्षक बनने के बाद पूर्व सांसद राजवीर सिंह पहली बार जिले में आए। उनके आगमन पर ढोलना में भाजपा नेता डॉ. बीडी राणा के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. राणा ने कहा कि पूर्व सांसद राजवीर सिंह हमेशा सभी का सहयोग करते हैं। उनके सरल स्वभाव के कारण लोगों का स्नेह उनके साथ रहता है। इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद को फूल मालाएं पहनाईं व चांदी का मुकुट पहनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें