फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लोकसभा चुनाव के एलान के साथ अखिलेश को बड़ा झटका, परिवार के करीबी पूर्व सांसद ने छोड़ा साथ; भाजपा में शामिल

Mon, 18 Mar 2024 03:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

आगामी लोकसभा चुनाव के एलान के साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। परिवार के करीबी पूर्व सांसद ने पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली। 
विज्ञापन
पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह को सदस्यता दिलाते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले देवेंद्र सिंह यादव के दामाद यूपी काडर के वरिष्ठ आईएएस पंधारी यादव हैं। वहीं दूसरे दामाद मध्य प्रदेश काडर के वरिष्ठ आईपीएस अंशुमान यादव हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष पार्टी के राज्य मुख्यालय पर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा लखनऊ कैंट विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी अनिल पांडेय, लखनऊ के सपा नेता संदीप पाल भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं।

इस दौरान एटा के सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैय्या‘, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह तथा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि पिछले 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं से विकसित भारत निर्माण का संकल्प पूर्ण हो रहा है। आज बदलता हुआ भारत पूरे विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमें जुटकर पिछले चुनाव की अपेक्षा प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने है। प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की बड़ी विजय में सहभागी बनना है।

एक नजर में कुं0 देवेंद्र सिंह यादव का राजनीतिक सफर

  • 1976 में चण्डौस सोसाइटी में अध्यक्ष पद पर चुने गए।
  • 1981 में अल्लीपुर बरवारा के प्रधान पद पर चुने गए।
  • 1983 में ब्लॉक प्रमुख सोरों के पद पर चुने गए।
  • 1988 में दोबारा ब्लॉक प्रमुख सोरों के पद पर चुने गए।
  • 1989 में विधायक पटियाली से चुने गए।
  • 1996 में दोबारा विधायक पटियाली से चुने गए।
  • 1999 में एटा से लोकसभा के लिए चुने गए।
  • 2004 में दोबारा एटा से लोकसभा के लिए चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें