फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा जिला कार्यालय पर मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा नेता राजीव माहेश्वरी ने की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सिंह का लगाव कासगंज व एटा के क्षेत्र से हमेशा रहा। वे कासगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे और एटा कासगंज संसदीय क्षेत्र से सांसद भी। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने हमेशा राष्ट्र के चिंतन पर ध्यान दिया। जिला मंत्री केपी सिंह ने कहा कि राममंदिर आंदोलन में उनका अनुकरणीय योगदान रहा। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने सुशासन स्थापित किया। जिले के लोगों से उनका अटूट लगाव रहा। इस दौरान हिमांशु उपाध्याय, अजय शर्मा, अनिल लोधी, निधि, पूजा, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें