यहां पर है जमीन
एटा रेंज कार्यक्षेत्र में तैनात वनरक्षक आशुतोष कुमार ने गांव मानपुर स्थित गाटा संख्या 194 की जमीन पर चहारदीवारी करके अवैध कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि रकबा 0.304 हेक्टेयर (3040 वर्गमीटर) जमीन पर अभिषेक गोयल निवासी अग्रवाल कुंज गांधी मार्केट कोतवाली नगर ने कब्जा किया है। इस जमीन की पैमाइश 13 जून 2013 को नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल से कराई गई, तो पूरा मामला खुलकर सामने आया।
ये भी पढ़ें - UP: फेसबुक चलाते वक्त शिक्षक पति कर बैठा ऐसी गलती, शर्म से पानी-पानी हुई पत्नी; नहीं मिला पा रही नजरें
करोड़ों रुपये की है जमीन
वनरक्षक ने बताया कि कब्जा की गई जमीन की कीमत करोड़ों रुपये है। यह जमीन नेशनल हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय से पहले बने गोदामों के पास है। जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए आरोपी से पहले ही मौखिक रूप से कहा गया लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि वन रक्षक की तहरीर मिली है। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - हैवान पिता: छत से लटकाता है बच्चों को, पत्नी को रखता है कई दिनों तक भूखा; वजह कर देगी हैरान