फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वन संरक्षक आगरा ने डीएफओ कार्यालय में देखे अभिलेख

Fri, 15 Mar 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। वन संरक्षक आगरा डाॅ. अनिल कुमार पटेल शुक्रवार को मैनपुरी पहुुंचे। उन्होंने प्रभागीय निदेशक कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेख देखने के साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों से विभिन्न विषयों पर जानकारी जुटाई। निरीक्षण में वन विभाग के समस्त कार्यों की पत्रावलियों को देखा। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा प्रश्न पत्रावली, आईजीआरएस/ शिकायत रजिस्टर, विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की पत्रावली, वित्तीय पत्रावलियां, वन एवं वन्य जीव अपराध की पत्रावली, अधिष्ठान कार्यों की पत्रावलियां, वृक्षारोपण पत्रावलियां आदि का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा समय से सभी कार्य किए जाएं। पौधरोपण के लिए की जा रही तैयारी के बारे में भी उन्होंने जानकारी जुटाई। इस दौरान प्रभागीय निदेशक संजय अग्रवाल, एसएफओ राजीव दीक्षित, कार्यालय अधीक्षक मिथलेश दुबे, वरिष्ठ सहायक अमित कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, संदीप चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें