फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल से नवीन मिश्रा युवाओं में रोजगार और खेल के लिए भर रहे जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खरगजीत निवासी नवीन मिश्रा नौनिहालों को ककहरा सिखा रहे हैं तो वहीं युवाओं को खिलाड़ी बना रहे हैं। 25 साल से वह रेलवे क्लब की जिम्मेदारी निभाकर अब तक 50 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दे चुके हैं। उनसे प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कई युवाओं ने नौकरी हासिल की है तो कई ने खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है।
खरगजीत नगर निवासी नवीन मिश्रा पूर्व में रेलवे क्लब के खिलाड़ी थे। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल की। इसके बाद उन्होंने संकल्प लिया कि वह वॉलीबॉल के माध्यम से जिले के युवाओं को खेल के साथ ही नौकरी पाने के लिए प्रेरित करेंगे। नवीन वर्ष 1998 से रेलवे क्लब में प्रशिक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यह क्लब जिले के युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दे रहा है। नवीन अब तक 200 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दे चुके हैं।
विज्ञापन

उनसे प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कई युवाओं ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्थान बनाया है। वर्तमान में नवीन मिश्रा 24 खिलाडिय़ों को रेलवे मैदान पर सुबह-शाम प्रशिक्षण दे रहे हैं। नवीन की वर्तमान में करहल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय दूंदपुर पर शिक्षक के रूप में तैनाती है। विद्यालय समय के बाद वह जिले के अंडर-14 बालकों और युवाओं को प्रशिक्षण देते हैं।
दो खिलाड़ियों ने सेना और पुलिस में पाई नौकरी
नवीन मिश्रा की देखरेख में गांव औडन्य पडरिया निवासी नंदू चौहान ने मिलिट्री में स्पोट्र्स कोर्ट से नौकरी हासिल की। वहीं औडन्य पड़रिया निवासी रामू चौहान ने पुलिस में नौकरी हासिल की। वर्तमान में रामू की तैनाती एसआई के पद पर कानपुर में हैं।
गेंद और नेट के लिए खर्च कर चुके हैं डेढ़ लाख
नवीन मिश्रा केवल युवाओं को खेल का प्रशिक्षण ही नहीं देते हैं बल्कि रेलवे क्लब के लिए जो भी गेंद या नेट के साथ अन्य सामान की जरूरत पड़ती है तो उसे भी वह अपने पैसे से उपलब्ध कराते हैं। नवीन ने बताया कि पिछले 25 साल में वह डेढ़ लाख से अधिक रुपये के नेट और बॉल खरीद चुके हैं।
विज्ञापन

हर साल कराते हैं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता
खिलाडिय़ों में जोश भरने के साथ ही नवीन मिश्रा रेलवे मैदान पर प्रत्येक वर्ष राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन भी कराते हैं। जिससे कि जनपद के खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन का मौका मिल सके। नवीन ने बताया कि वह युवाओं के लिए इसी प्रकार से सहयोग जारी रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें