गाेराहा में खाद्य पदार्थ के नमूना एकत्रित करते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ।
कासगंज। रक्षाबंधन पर्व पर खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सक्रियता बढ़ाई। सोमवार को विभाग की टीमों ने खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।निरीक्षण के दौरान गंजडुंडवारा में खुर्शीद स्वीट्स से बर्फी, अमर एजेंसी से शीतल पेय, पूजा स्वीट्स से मलाई की बर्फी, केनाल रोड पर सुभाष से मिश्रित दूध, पटियाली में काका स्वीट्स से मिल्क केक का नमूना लिया गया। तहसील सहावर के अंतर्गत बोंदर रोड पर राजेंद्र के प्रतिष्ठान से मलाई के लड्डू उम्मेद के प्रतिष्ठान से बूंदी का लड्डू, जाकिर के प्रतिष्ठान से बर्फी, एटा रोड रेलवे फाटक के पास अजीम के प्रतिष्ठान से मलाई बर्फी के नमूने लिए गए। तहसील कासगंज क्षेत्र में गोरहा स्थित विजय मिष्ठान भंडार से घेवर, सैलई गेट स्थित ओम साई मिष्ठान भंडार से बर्फी, खैरपुर रोड,पर राजेश कुमार के प्रतिष्ठान से घेवर और चांडी चौराहा स्थित यशपाल से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय आनंद कुमार देव ने बताया कि कुल 13 खाद्य पदार्थ के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार गंगवार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमबीर सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिमा त्रिपाठी मौजूद रहे।