फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Food Poisoning in Etah: शौचालय में बेहोश हुआ 10 वर्षीय बालक, दरवाजा काटकर निकाला गया बाहर

Tue, 13 Jun 2023 08:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, एटा

सार

शादी समारोह में फूड प्वाइजनिंग के बाद 80 लोगों की हालत बिगड़ी हुई है तो वहीं यहां लोगों के होश उस समय उड़ गए, जब 10 वर्षीय बालक शौचालय में बेहोश होकर अंदर ही फंस गया। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसकी वजह से कोई प्रवेश नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन
फूड पॉइजनिंग लोग हो गए बीमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव पुरसारी में शादी समारोह में फूड प्वाइजनिंग से 80 लोगों की हालत बिगड़ी। एक दस वर्षीय बालक शौच करने के दौरान शौचालय में बेहोश हो गया। परिजन ने शौचालय का दरवाज तोड़कर उसे बाहर निकाला। देर शाम तक सभी बीमार लोगों की हालत सामान्य हो गई थी।

विज्ञापन


गांव पुरसारी के प्रधान अरविंद ने बताया मंगलवार की सुबह चार बजे लोग बीमार होना शुरू हुए। जहां बच्चे से लेकर बुजुर्ग व महिलाओं में पेट दर्द सहित उल्टी व दस्त की शिकायत हो गई। गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। गांव निवासी भूरे का दस वर्षीय बेटा दिव्यांशू सुबह के समय शौचालय में बेहोश हो गया था। आधा घंटे तक जब वह शौचालय से बाहर नहीं आया। इस पर परिजन ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर परिजन ने दरवाजा खटखटाया। इस पर भी कोई जवाब नहीं मिला। तब जाकर दरवाजा काटकर उसे बाहर निकाला। चिकित्सकों की टीम सुबह आठ बजे ही गांव में पहुंच गई थी। गांव में अब सभी की हालत पहले से ठीक हैं। स्वास्थ्य टीम द्वारा करीब दस घंटे तक गांव में रहकर लोगों का उपचार किया गया। टीम ने बुधवार को भी गांव आने की बात कही है।

ये भी पढ़ें - यूसुफ बना अमित: हिंदू बनकर फंसाई युवती, शादी के लिए रखी थी धर्म परिवर्तन की शर्त; आरोपी गिरफ्तार

जहां मिली जगह वहीं शुरू हुआ इलाज

स्वास्थ्य टीम सुबह के समय गांव पहुंची। जानकारी मिली कि लोग घरों में हैं, ऐसे में टीम द्वारा एक खाली बड़ा स्थान देखा गया। जहां चारपाई और पंखा आदि मंगाए। वहीं मरीजों का इलाज शुरू कर दिया। ऐसे में एक-एक चारपाई पर दो-दो मरीज लेटे।

ये बोले अधिकारी 

मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी केके त्रिपाठी ने बताया कि 'बरात में फूड प्वाइजनिंग की घटना हुई है। मामले की जानकारी नहीं मिल पाई। बुधवार को टीम को गांव में भेज पड़ताल कराई जाएगी।' वहीं सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि 'गांव में फूड प्वाइजनिंग की सूचना पर स्वास्थ्य टीम वहां गई थी। फूड प्वाइजनिंग से ग्रसित लोगों का गांव में ही पूरे दिन रुककर टीम ने इलाज किया। बुधवार को भी गांव में टीम भेजी जाएगी। वहां स्थित अब सामान्य हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें