फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिकायतों के बाद जागी छावनी परिषद, कोयले का अवैध गोदाम सील

विज्ञापन
कोयले के अवैध गोदाम पर कार्रवाई
विज्ञापन
आगरा। छावनी क्षेत्र में कोयले के अवैध कारोबार पर छावनी परिषद ने कार्रवाई की है। सेनेटरी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि नौलक्खा इलाके में बिना ट्रेड लाइसेंस और वैध अनुमति के चल रहे कोयले के गोदाम पर सोमवार को छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से 12 बोरियां कोयला जब्त किया गया। जांच में सामने आया कि संबंधित व्यक्ति के पास न तो व्यापारिक लाइसेंस था और न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति। इसके बावजूद लंबे समय से कोयले का भंडारण और बिक्री की जा रही थी। छावनी परिषद ने मामले की सूचना उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेज दी है। बताया कि एनजीटी के आदेशों के तहत छावनी क्षेत्र में कोयले के भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें