फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिलाओं के साथ बच्चों के स्वास्थ्य पर भी रहे फोकस

Fri, 19 Sep 2025 02:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो04अशोक नगर स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित स्वास्थ्य ​शिविर का अवलोक
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत द्वितीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर पर किया गया। इस दौरान महिलाएं के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल एवं डॉ शैलेंद्र यदुवंशी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प सेवा ही संगठन इस अभियान के माध्यम से साकार हो रहा है। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की दिशा में अहम कदम है। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने शिविर में पहुंचे महिलाओं सहित अन्य मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां प्रदान भी दीं। इस दौरान डॉ. छोटे लाल निराला, डॉ. कर्मवीर, डॉ. हरविंदर, डॉ. ग्यास खान ,डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. कृष्ण अवतार, डॉ. विकास आदि चिकित्सक मौजूद रहे। शिविर का संचालन डॉ. एएन चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें