प्रतापनगर स्थित श्रीनव दुर्गा कामच्छा देवी मंदिर पर सजा फूल बंगला। संवाद
- फोटो : योगेश कुशवाहा
आगरा। प्रताप नगर के केशव कुंज स्थित श्री नवदुर्गा कामाच्छा देवी मंदिर में सोमवार को अष्टमी पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान माता रानी का अलौकिक शृंगार करने के साथ फूलबंगला सजाया गया। मंदिर में सुबह से माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। मंदिर के महंत पंडित जगदीश बाबू भगत और पंडित आकाश भगत ने भक्तों से विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान शैली गुप्ता, पार्षद रेनू गुप्ता, राखी, ऋतु गर्ग, नेहा, कुमुद रस्तोगी, नीता, नीतू महाजन, सुनीता, नीलम, हर्षा, पूनम आदि मौजूद रहीं।