फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Hotel: आगरा  के होटल रेडिसन में लगी आग, लिफ्ट में फंसे पर्यटक; मची अफरातफरी

Fri, 22 Mar 2024 08:50 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल के पास बसई में स्थित होटल  रेडिसन में आग लग गई। होटल की तीसरे माले पर धुआं भर गया, जिससे पर्यटकों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान कई पर्यटक लिफ्ट में फंस गए।
 
विज्ञापन
होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज के बसई स्थित सितारा होटल रेडिसन में बृहस्पतिवार रात 10:30 बजे शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठने पर कर्मचारियों को पता चला। कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए होटल की बिजली बंद कर दी। इससे आग तो कुछ ही देर में काबू कर ली गई। मगर, होटल में सेंट्रल एसी सिस्टम होने से तीसरी मंजिल तक धुआं भर गया। पर्यटकों को समस्या होने लगी। लिफ्ट बंद हो गई। पर्यटकों ने होटल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस पहुंची। दो दमकलों को भी बुला लिया। हालांकि तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था।
विज्ञापन


एसीपी सदर पियूष कांत राय ने बताया कि रेडिसन होटल में भूतल पर किचन के पास ही परिसर में पावर हाउस बना है। रात को एसी के तारों में शाॅर्ट सर्किट हुआ। तारों में चिंगारी के बाद आग लग गई। इससे धुआं निकलने लगा। धुआं रिसेप्शन से लेकर तीसरी मंजिल तक पहुंच गया। होटल में बड़ी संख्या में पर्यटक ठहरे थे। कर्मचारियों ने आग को काबू करने के लिए बिजली की आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद आग को बुझाया। देर रात तक पर्यटक बिजली नहीं आने और धुएं के कारण परेशान रहे।
 
विज्ञापन

होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि कुछ ही देर में तारों में लगी आग पर काबू पा लिया गया। बिजली की आपूर्ति बंद होने से कई लोग लिफ्टों में भी फंस गए। उन्हें कर्मचारियों ने सुरक्षित निकाला। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। पुलिस को एक स्थानीय व्यक्ति ने कॉल किया। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने पहुंचकर जानकारी ली। दमकलों को भी बुला लिया गया। बताया गया कि फायर अलार्म काम नहीं कर रहा था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि केबल में शाॅर्ट सर्किट से आग लगी थी। जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

होटल की बिजली गुल होने के बाद पर्यटकों ने कमरे खाली कर दिए। कोई ऑनलाइन पेमेंट करके तो कोई सीधे आया था। उन्होंने काउंटर पर कर्मचारियों से पेमेंट वापस मांगे। मगर, कर्मचारी इन्कार करने लगे। इस बात पर हंगामा हुआ, देर रात तक पर्यटक पेमेंट के इंतजार में खड़े रहे। पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें