फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा

Tue, 23 May 2017 12:57 AM IST
100 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा
विज्ञापन
100 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिल में देशभक्ति की भावना लिए सोमवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में 100 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने ध्वजारोहण किया। विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा... गीत के साथ सभी ने तिरंगे को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि तिरंगा हमें एकता का संदेश देता है। इसके बाद कहानी संग्रह आफ द बीटेन पाथ का विमोचन किया गया। इसमें बच्चों द्वारा लिखित 37 कहानी हैं। विद्यालय के वाइस चेयरमैन सुनील अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। सांसद रामशंकर कठेरिया, सांसद चौधरी बाबूलाल, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, पक्षालिका सिंह, महेश गोयल, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, बबीता चौहान, अशफाक सैफी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें