फोटो
आगरा। ईदगाह स्थित सत्संग भवन में बृहस्पतिवार को आगरा जागरण कलाकार समिति की ओर से सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। समारोह में पांच निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि महेश गोयल, जयेश गुप्ता, गरिमा किशोरी, श्याम भोजवानी, राकेश लोधी, अनिल गुर्जर, पार्षद संजीव सिकरवार रहे। अध्यक्ष बलवीर सिंह ने कहा कि समिति की ओर से प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन कराया गया। आगे भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे। इस मौके पर देवेंद्र शास्त्री, कुंज बिहारी अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राजू टाइगर, डॉ. सतेंद्र नायक, कमल कांत, संदीप अग्रवाल, शिवानी शर्मा और प्रीती गुप्ता आदि मौजूद रहीं। संवाद