फोटो03 मंडलीय तायक्वोंडो प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए चयनित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर
- फोटो : स्वयं
फोटो 02,03
प्रदेशीय विद्यालयीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी अलीगढ़ मंडल की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। इस दौरान अलीगढ़ मंडल की टीम का चयन किया गया। चुने गए 11 खिलाडि़यों में कासगंज पांच खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। चयनित टीम प्रदेशीय विद्यालयीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता के दौरान बालकों के अंडर-14 वर्ग में श्रीगणेश इंटर कॉलेज के यश, अमन और नमन और डीएस इंटर कॉलेज अलीगढ़ के शौर्य विजेता रहे। अंडर-17 वर्ग में राम बाल भारती इंटर काॅलेज एटा के सत्यम, अभिनय, राजकीय हाईस्कूल भिटौना कासगंज के टीटू कुुमार, एमएस इंटर कॉलेज कासगंज के यश कुमार विजेता रहे। अंडर-19 वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज अलीगढ़ के अर्जुन, कपिल देव शर्मा, डीएस इंटर कॉलेज अलीगढ़ के देव वर्मा विजेता बने। निर्णायक संजय, दयाशंकर, इशरत, गौरव सक्सेना, अरविंद कुमार, शीला देवी थीं। इससे पहले जिला क्रीड़ा प्रभारी समीक्षा सिंह और प्रभारी प्रधानाचार्य सुनीता यादव ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर सरिता, अनुषा सिन्हा, यागेश, श्वेता सिंह, दीक्षा, प्रीती राजपूत, मुस्कान सक्सेना आदि मौजूद रहे।