कासगंज। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों से दो महिलाओं सहित पांच लोग लापता हो गए। मामले में परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। ढोलना कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सम्मा निवासी जयकेश (20) गांव से 28 मार्च को शौच करने के लिए गया था। इसके बाद वह घर वापस नही लौटा। पिता ने अभय ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। इसी क्षेत्र के गांव चकेरी से सुखराम (21) 29 मार्च को घर से कहीं चला गया। पिता कुंवर पाल ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। सदर कोतवाली के गांव बांकनेर से 29 मार्च को सब्जी लेने गई अंजली कौर घर वापस नही लौटी। इससे परिजन चिंतित हो गए। पिता साहब सिंह ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। पटियाली के हथौड़ावन निवासी उमादेवी (20) 28 मार्च को शौच के लिए गई थी,लेकिन वह घर वापस नही लौटी। गंजडुंडवारा निवासी सुषमा (62) 29 नबंवर को घर से सब्जी लेने के लिए गई थी। महिला के लापता होने से परिजन चिंतित हैं। पति हरिओम ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस लापता सभी लोगों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।