फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला को पीटने व पथराव करने के मामले में पांच नामजद

Wed, 28 Jun 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। क्षेत्र के ग्राम रोशन बगिया में घर में घुसकर महिला से मारपीट और पथराव किया गया। मामले में महिला ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दे रही है। गांव रोशन बगिया निवासी रेखा देवी 26 जून को अपने घर पर अकेली थी। तभी गांव के ही मनोज, शिव कुमार, अनिल, राहुल, गिरंद उसके घर के घुस आए। आरोपियों के द्वारा गाली गलौज की गई। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसकी मारपीट कर दी। आरोपी घर में रखा सामान को तोड़फोड़ करते हुए पथराव किया। महिला की चीख पुकार की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और तहरीर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनिल दोहरे ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें