फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिल्ली रूट पर पांच और बसें होगी शामिल

Thu, 23 Nov 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी डिपो के बेड़े में जल्द ही पांच और बसें शामिल होगी। परिवहन मुख्यायल से पांच बीएस- बसों के लिए मंजूरी मिली है। डिपो के बेड़े में अभी तक 11 बीएस-6 बसें शामिल हैं। इनका संचालन आनंद विहार दिल्ली तक किया जा रहा है। डिपो की 20 बसों का संचालन कौशांबी तक हो रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने दिल्ली में केवल बीएस-6 बसों के ही प्रवेश का आदेश पारित किया था। दिल्ली सरकार के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेशों तक रोक लगा दी है। इसके बाद भी दिल्ली की सीमा में मिलने वाली बीएस-6 बसों को छोड़कर अन्य बसों का चालान किया जा रहा है। इसके चलते मैनपुरी डिपो की बीएस-6 वाली 11 बसों का ही संचालन आनंद विहार तक हो रहा है।

एआरएम और आरएम द्वारा मुख्यालय को रोडवेज की आय प्रभावित होने के संबंध में दी गई सूचना के बाद मुख्यालय से कवायद शुरू हुई है। मैनुपरी डिपो के लिए पांच बीएस-6 बसों की मंजूरी मुख्यालय से मिली है। संभावना जताई जा रही है कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री आवंटित बसों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित डिपो के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन



जिले में हैं 15 बीएस-6 बसें

जिले के तीन डिपो में 15 बीएस-6 बसेें है। मैनपुरी डिपो में पहल से छह बीएस-6 बसें थी। बाद में मुख्यायल से पांच और बीएस-6 बसों को आवंटित किया गया है। बेवर डिपो के लिए दो बीएस-6 भेजी जा चुकी हैं। जबकि बेवर डिपो के उप डिपो छिबरामऊ उप डिपो के लिए भी दो बीएस-6 बसें आवंटित की गई हैं।



आनंद विहार दिल्ली तक के लिए केवल बीएस-6 बसों का ही संचालन हो रहा है। इससे रोडवेज की आय प्रभावित हो रही है। मैनपुरी डिपो के लिए 15 और बीएस-6 बसों के लिए मांग भेजी गई है। बीएस-6 बसों के मिलते ही उनका आनंद विहार तक संचालन शुरू किया जाएगा।-संजीव कुमार, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें