फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांच चिकित्सक-कर्मी मिले अनुपस्थित, वेतन कटा

Tue, 03 Dec 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव अग्रवाल ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच चिकित्सक व कर्मी अनुपस्थित मिले। चिकित्सालय में जगह-जगह गंदगी मिली। अनुपस्थित कर्मियों का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर एलएचवी मिथलेश, डेंटल हाईजीनिस्ट रजी अहमद, स्वीपर आकाश कुमार, डॉ. मीना सिंह, मंजू सिंह अनुपस्थित पाए गए। डॉ. मीना सिंह एवं मंजू सिंह की उपस्थिति पंजिका में सीएल अंकित मिली, लेकिन उनका कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं मिला। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित कार्मिकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अनुपस्थिति अवधि का वेतन/मानदेय कटौती करने, चिकित्सालय में उचित साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ कराने हेतु अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें