फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah Car Accident: कार में तड़पते हुए खत्म हो गई पांच जिंदगी, पुलिस ने नहीं देखी मोबाइल लोकेशन; तो बच जाती जान

Thu, 27 Jul 2023 09:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में कार नदी में पलटने के बाद किसी को इस हादसे की खबर नहीं थी। परिवार के लोग पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस से मोबाइल फोन की लोकेशन से कार की जानकारी जुटाने का आग्रह किया, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। 
 
विज्ञापन
Etah Car Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में हुआ कार हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इस मामले में मृतकों के परिजन का कहना है कि रात करीब 12 बजे अमांपुर थाने पहुंच गए थे। पुलिस से मोबाइल फोन की लोकेशन पता करने को कहा, लेकिन सुबह तक पुलिस टालती रही। पांच बजे जब लोकेशन लेकर तलाश की तो हादसे की जानकारी हुई। कार को नहर से निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस समय से हमारी बात सुनकर सक्रिय हो जाती तो शायद किसी की जान बचाई जा सकती थी।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतक के परिजन ने बताया कि जब ये लोग एटा नहीं पहुंचे और फोन भी स्विच ऑफ आने लगे। तो रात करीब 12 बजे हम लोग सबसे पहले नजदीकी पुलिस थाना अमांपुर गए थे। उस समय वहां थाना प्रभारी नहीं थे। एक मुंशी मिले थे, जिन्हें हमने पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप लोग तलाश करो, हम अपने स्तर से कानूनी कार्रवाई करते हैं। हम लोगों ने उनसे कहा कि यदि मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस कर ली जाए तो तलाशने में आसानी होगी, लेकिन उन्होंने कोई रुचि नहीं ली।

मृतक के भाई सुभाष ने बताया कि इसके बाद हम लोग सड़कों पर तलाश करते रहे। रात करीब 2 बजे फिर थाने पहुंचे। उस समय भी थाना प्रभारी नहीं थे। पुलिस से किसी भी तरह की मदद नहीं मिल रही थी। मजबूर होकर रात करीब 2 बजे कासगंज पुलिस अधीक्षक को फोन किया। उन्होंने हमारी बात सुनी और पुलिस को निर्देश देने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद पुलिस कर्मियों की ओर से कोई सकारात्मक रवैया नजर नहीं आया। बाद में कुछ अन्य अधिकारियों, नेताओं को फोन किए। सुबह करीब 5 बजे थाना प्रभारी अपने आवास से थाने में पहुंचे और मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैस कराई गई। लोकेशन मिलने पर वह पुलिस बल को लेकर मौके के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

गांव में जिसने सुना एटा दौड़ा आया

पांच लोगों की मौत की खबर पूरे गांव में सुबह 7 बजे तक फैल चुकी थी। इसके बाद जिसने भी गांव में सुना, वह एटा की ओर दौड़ा पड़ा। आधे से ज्यादा गांव पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें