बिजली पोल में करंट से पांच बकरियां मरीं
मैनपुरी। बिजली विभाग की लापरवाही से शनिवार की शाम पांच बकरी करंट की चपेट में आने से मर गईं। दीवानी न्यायालय के पास नगला नया में नेकराम जाटव रहते हैं। वह बकरी पालन कर परिवार चलाते हैं। उनके पास में ही रहने वाले देवेंद जाटव के मकान के पास एक बिजली का पोल लगा हुआ है। शनिवार की शाम नेकराम की पांच बकरियां बिजली के पोल के पास से गुजर रही थीं। पोल में करंट प्रभावित हो रहा था। बकरियां करंट की चपेट में आ गईं। जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक बकरियां मर गईं। नेकराम ने बताया कि वह बकरी पालन कर अपना परिवार पालता था। पांचों बकरी मर जाने से उसको काफी नुकसान हुआ है। उसने करंट की चपेट में आने से बकरियां मरने पर तहसीलदार से बिजली विभाग के अधिकारियों से मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद