संवाद न्यूज एजेंसी कासगंज। जिले में विदेश से लौटने वाले परिवारों के घरों पर स्वास्थ विभाग ने पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है। उन्हें क्वारन्टीन किया जा रहा है। ऐसे परिवारों को घर में रहने की हिदायत दी जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों को भी दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं । जिले में 19 लोग विदेश यात्रा से लौटे हैं। लेकिन इनमें से 5 परिवार ऐसे हैं, जिनकी अभी तक 14 दिन की समय अवधि पूरी नहीं हुई है । ऐसे परिवारों पर स्वास्थ विभाग ने विशेष निगरानी शुरू कर दी है। इन परिवारों को क्वारन्टीन कर दिया है ।हालांकि इन परिवारों मैं अभी कोराना के लक्षण तो नहीं मिले हैं, लेकिन एहतियातन विभाग सतर्कता बरत रहा है। परिवार के लोग अन्य लोगों से ना मिल सके या अन्य लोग इनके घरों पर ना आ सके। इस बात का दौरा पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए इनके घरों पर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में घर पर रहने की समय अवधि भी अंकित की गई है । इसके साथ ही विभाग की टीमें लगातार इन परिवारों की निगरानी कर रही है ।
विदेश से आने वालों का आंकड़ा दुबई 10 सऊदी अरब 1 बहरीन 1 जिले मे विदेश से लौटने वाले ऐसे परिवार जिनके अभी 14 दिन की अवधि पूरी नहीं हुई है, उनके घरों पर पोस्टर लगाए गए हैं-डॉक्टर प्रतिमा श्रीवास्तव सीएमओ।