बिचपुरी। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी में मंगलवार से शनिवार तक पांच दिवसीय उद्यमिता एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में मशरूम उत्पादन, पशुपालन तकनीक और एकीकृत फसल प्रणाली समेत आय बढ़ाने वाली आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क रहेगा। यह जानकारी केवीके के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह चौहान ने दी है।