फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अंतरराज्यीय गिरोह के पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार, सभी के खिलाफ दर्ज हैं 74 मुकदमे

Thu, 06 Oct 2022 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पांचों बदमाश डकैती की योजना बना रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। बदमाशों से पांच वाहन और लूट-चोरी का माल बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
बिछवां क्षेत्र में पकड़े गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाशों को बुधवार की रात पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों पर लूट, डकैती, जानलेवा हमला, चोरी आदि के कई मामले दर्ज हैं। चार की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित था। बदमाशों से लूट, चोरी के जेवर, नकदी व पांच चार पहिया वाहन बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली कि बिछवां थाना क्षेत्र में कुछ शातिर बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। सभी लोग पांच चार पहिया वाहनों से करीमगंज तिराहा के पास मौजूद हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष बिछवां अमित सिंह, प्रभारी निरीक्षक कुरावली विनोद कुमार, थानाध्यक्ष बरनाहल विनोद कुमार टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। पांचों बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। वाहनों को कब्जे में लिया है।

इन जिलों में दर्ज हैं मुकदमे 

एसपी ने बताया कि पकड़े गए अंतरराज्यीय बदमाशों पर मैनपुरी के अलावा कासगंज, वाराणसी, एटा, कन्नौज, हाथरस, अलीगढ़ आदि में भी लूट, डकैती, चोरी, गोकशी सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए अपराधी इरफान उर्फ सुहेल निवासी गांव नदरई कासगंज की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था, उस पर करीब 23 से अधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन

नौशाद खां निवासी काशीराम कॉलोनी अलीगंज एटा पर 25 हजार का इनाम घोषित था। इस करीब 23 आपराधिक मामले दर्ज है। नाजिम निवासी मदरसे वाली गली शाहबुद्दीनगंज सिकंदाराराऊ हाथरस की गिरफ्तारी पर 20 हजार इनाम और 13 आपराधिक मामले, नूर मोहम्मद की गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम व 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

तीन कार समेत पांच वाहन बरामद 

पांचवें अपराधी राजन उर्फ सूर्य प्रताप निवासी गांव धर्मपुरा थाना सिढ़पुरा कासगंज पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि इनके कब्जे से होंडा सिटी, जैथरा से चोरी एक ईको कार, एक इंडिगो, ईको और एक पिकअप बरामद हुई। इसके अलावा बेवर क्षेत्र से लूटी गई एक सोने की चेन, पांच तमंचा और 16460 रुपये की नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें