फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: आगरा में पहले चरण में पड़ेंगे मत, नौ विधानसभा क्षेत्रों में इतने लाख मतदात चुनेंगे प्रत्याशी

Sun, 09 Jan 2022 08:11 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पहले चरण की 58 सीटों में आगरा की 9 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होगा। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि 14 से 21 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया होगी। नामांकन की जांच 24 जनवरी और नाम वापसी 27 जनवरी तक होगा। मतदान 10 फरवरी को होगा। 
विज्ञापन
जिलाधिकारी आगरा कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चनाव 2022 की रणभेरी बजते ही एक तरफ शहर में चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। दूसरी तरफ अचार संहिता पालन के लिए पुलिस प्रशासन की टीमों की सड़कों पर गश्त शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

जिले की नौ विधानसभा सीटों पर पहले चरण में चुनाव होगा। 14 से 21 जनवरी तक कलक्ट्रेट में सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन होंगे। 10 फरवरी को जिले में 1768 मतदान केंद्रों के 3896 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। जिले की नौ सीटों पर कुल 34,61,217 मतदाता हैं। जिनमें 18,80006 पुरुष एवं 15,81072 महिला मतदाता हैं। 
तैयारियां पूरी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पहले चरण में निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव के लिए जिले को 53 जोन और 390 सेक्टर में बांटा है। सभी कार्यों के लिए प्रभारी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी हैं। इस बार कोविड प्रोटोकॉल के साथ चुनाव होगा। प्रत्येक बूथ पर हेल्प डेस्क बनेगी। आदर्श अचार चुनाव संहिता का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

अचार संहिता प्रभारी एवं एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक व फोर्स के साथ शनिवार रात आठ बजे एत्मादपुर क्षेत्र में भ्रमण किया। सभी पोस्टर बैनर हटवाए। विधानसभा चुनाव 2017 में जिले में 63.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। 
ये तिथियां महत्वपूर्ण 
14 से 21 जनवरी- नामांकन (सुबह 11 से 3 बजे तक)
24 जनवरी-  नामांकन पत्रों की जांच (सुबह 11 से 3 बजे )
27 जनवरी - नाम वापसी ( सुबह 11 से 3 बजे तक)
10 फरवरी- मतदान 
10 मार्च - मतगणना
UP Chunav 2022: आगरा मंडल में पहले और तीसरे चरण में होंगे चुनाव, तारीखों का एलान होते ही उतरे होर्डिंग
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें