फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पहले घर में बनाई पैठ, फिर शादीशुदा महिला को साथ ले गया युवक

Sun, 01 Oct 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला के घर पर दन्नाहार क्षेत्र के रहने वाले युवक ने आना जाना शुरू किया। घर में पैठ बनाने के बाद युवक एक दिन महिला को साथ लेकर चला गया। महिला दो बच्चों को भी साथ ले गई। विरोध करने पर सास को भी धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। एक गांव निवासी एक वृद्धा ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। इसमें दन्नाहार थाना क्षेत्र के अखई गांव निवासी कौशल को नामजद की। पुलिस के अनुसार नामजद किए गए युवक पर आरोप है कि उसका वृद्धा के घर पर आना जाना था। 25 सितंबर की दोपहर युवक घर पर आया था। वह बहू से बातचीत कर रहा था। कुछ देर बाद वह बहू को अपने साथ लेकर जाने लगा। बहू अपने दो बच्चों के साथ आरोपी के साथ जाने लगी। जब वृद्धा ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही सास के सामने ही बहू को लेकर चला गया। उक्त घटना के बाद पीड़िता ने बहू को तलाश कर घर वापस लाने का काफी प्रयास की। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। आखिरकार शनिवार को थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें