फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डेंगू का पहला मरीज मिला, सांस लेने में दिक्कत से दो की मौत

Fri, 05 Sep 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बीमारियां लगातार बढ़ती जा रही है। सांस लेने में दिक्कत के चलते अलग-अलग क्षेत्र निवासी दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं जिस बात का डर था उसकी भी शुरुआत हो गई। बृहस्पतिवार रात जिला अस्पताल पहुंचे एलाऊ क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुर निवासी एक मरीज में डेंगू के लक्षण मिले हैं। मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पिछले 24 घंटे में 41 मरीज भर्ती कराए गए हैं। जिले में बुखार के साथ ही अन्य बीमारियों के मरीज तेजी के साथ बढ़ने लगे हैं। अभी तक तो वायरल के ही मरीज मिल रहे थे, लेकिन बृहस्पतिवार की रात अस्पताल पहुंचे एक मरीज में डेंगू के लक्षण मिले हैं। एलाऊ क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुर निवासी आलोक (30) पुत्र मुन्नालाल को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन ने जिला अस्पताल में जांच कराई तो डेंगू पॉजिटिव निकला। बृहस्पतिवार की रात आलोक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज में डेंगू के लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। सीएमओ ने अलर्ट जारी कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए हैं। जनपद फर्रुखाबाद के गांव मदनपुर निवासी सुशीला देवी (70) शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में अपनी बेटी अनीता के पास आई हुई थीं। बृहस्पतिवार की रात उन्हें सांस लेने में दिक्कत के साथ खून की उल्टी हुई। बेटी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला कोंडर निवासी भगवान दास (70) को सांस लेने में दिक्कत के चलते परिजन ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी सीएमएस डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि वृद्धा को मृत अवस्था में लाया गया था जबकि वृद्ध को अंतिम सांसों में ही भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें