फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: रसोईघर की खिड़की उखाड़कर बाल सुधार गृह से भागे दो किशोर, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 24 Sep 2022 09:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में बाल सुधार गृह के रसोईघर की खिड़की तोड़कर दो किशोर भाग गए हैं। पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है। मथुरा चाइल्ड लाइन ने 17 सितंबर को इन्हें यहां भेजा था।
विज्ञापन
बाल सुधार गृह से दो किशोर भागे। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सुहागनगर स्थित राजकीय बाल सुधार गृह से शनिवार सुबह दो किशोर रसोईघर की खिड़की को उखाड़कर फरार हो गए। बाल सुधार गृह के अधीक्षक की इस सूचना के बाद दक्षिण थाना पुलिस किशोरों की तलाश में जुट गई है। इन्हें मथुरा चाइल्ड लाइन ने 17 सितंबर को यहां भेजा था। देर शाम तक किशोरों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह ने बताया कि ग्वालियर निवासी 17 वर्षीय किशोर व मुंबई निवासी 14 वर्षीय किशोर को चाइल्ड लाइन मथुरा ने 17 सिंतबर को सुहागनगर स्थित बाल सुधार गृह भेजा था। शनिवार सुबह करीब दस बजे मौका पाकर दोनों किशोर रसोईघर की खिड़की को उखाड़कर भाग निकले। जानकारी होने पर कर्मचारियों ने किशोरों की खोजबीन की। लेकिन उनका पता नहीं लग सका। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। जांच के बाद किशोरों की तलाश शुरू की गई। देर शाम तक बच्चों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह ने बताया कि बाल सुधार गृह के अधीक्षक द्वारा किशोरों के भागने की तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही किशोरों की तलाश की जा रही है।

डीएम को सौंपी गई रिपोर्ट 

जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि राजकीय बालगृह में संवासित दो किशोर किचन की खिड़की उखाड़कर भागे हैं। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि घटना सुबह 11 बजे की है। पूरे मामले में डीएम को रिपोर्ट सौंपने के साथ ही मजिस्ट्रेट से जांच कराने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें