मैनपुरी। क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में नगर के क्रिश्चियन मैदान पर श्री सुरेशचंद्र दीक्षित स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे सेमीफाइनल मैच में किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद ने दिल्ली को 36 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 191 रन का विशाल स्कोर बनाया। बल्लेबाज जुनैद शिबली ने 38, कार्तिक सिद्धू ने नाबाद 30 और कार्तिक शर्मा ने 28 रन बनाए। दिल्ली के पंकज यादव और स्पर्श जैन को दो-दो विकेट मिले।
जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही बना सकी। विकास राठौर ने 38, मुकुल यादव ने 23 और गोवेंद्र ने 21 रन बनाए। फिरोजाबाद के विशाल, राहुल और हमजा ने 2-2 विकेट झटके।
मैच में अम्पायरिंग शिशिर मल्होत्रा और असिफ रजा ने, स्कोरिंग मोहित प्रकाश सक्सेना और अजय शर्मा ने, कमेंट्री चेतन चतुर्वेदी, सुनील शुक्ला व नीरज यादव ने की। किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद के राहुल को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष विकास मिश्रा द्वारा प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित दीक्षित, उपाध्यक्ष आलोक दीक्षित, पूर्व प्राचार्य डॉ. बीके सिंह, आलोक गुप्ता, देवेश चतुर्वेदी, मायाशंकर, प्रबल प्रताप सिंह, आरजू सक्सेना, प्रमोद दुबे बाबा आदि मौजूद रहे।