फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंचायत में हुई फायरिंग, युवक को असलहे के बट से पीटा

Wed, 17 Jul 2024 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर कोतवाली क्षेत्र में आपसी विवाद में होने वाली पंचायत में आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इसके साथ ही युवक की असलहा के बट से पिटाई की। पीड़ित युवक ने तीन नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।सहावर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि रविवार को एक युवक उसकी बहन को अगवा कर ले गया। इस मामले में कस्बा में कासगंज रोड स्थित दिवंगत भाजपा विधायक के कार्यालय पर सोमवार को पंचायत होनी थी। युवक का आरोप है कि जब वह पंचायत में पहुंचा तो कौशल, राकेश निवासी ग्राम निवरिया एटा और अखिलेश प्रताप सिंह बुडथरा अमांपुर व अन्य लोगों को लेकर पर असलहा के साथ वहां पहुंचे। आरोपियों ने उसकी असलहा की बट से पिटाई कर दी। जब उसने विरोध किया और लोगों ने आरोपियों को समझाया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही पंचायत में भगदड़ मच गई। पिटाई से युवक के शरीर में गंभीर चोटें आई है। फायरिंग के बाद आरोपी पीड़ित युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में युवक ने आरोपियों को नामजद करते पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें