फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जल निगम के कर्मचारी और पुत्रों पर फायरिंग

Wed, 28 Jun 2023 04:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम के कर्मचारी और पुत्रों पर फायरिंग
विज्ञापन

तीन लोगों के विरुद्ध औंछा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी।



जल निगम में तैनात एक कर्मचारी को नामजद लोगों ने गालीगलौज करते हुए डंडे और तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। कर्मी के पुत्रों के आने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इस मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने एक नामजद सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के गांव जींगना निवासी जबर सिंह जल निगम में कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती सीवरेज के प्लांट एसटीपी पर है। कर्मी ने बताया कि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण व अवकाश पर हैं। 24 जून को उन्होंने अपनी बेटी को प्रसव पीड़ा होने पर सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन वह ज्योतीं खुडिय़ा आ गए थे। कुछ जरूरी सामान लेकर वहां से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में अजय कुमार निवासी गांव खरउआहार अपने दो साथियों के साथ आ या और रोक लिया। डंडे और तमंचे की बट से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके पुत्र अखिलेश, आलोक और अभिषेक वहां आ गए। उन्हें देख आरोपी ने तमंचा से फायर कर दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी देकर तीनों आरोपी भाग गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें