Agra News: बिजली के मीटर से लगी आग ने लिया विकराल रूप
- फोटो : video grab
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की देर शाम एक तेल मिल के बाहर लगे बिजली के मीटर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता आग ने विकराल रूप ले लिया। मिल में रखा सामान जल गया। घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई।