फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी आग, रुक गया यातायात

Sun, 27 Nov 2022 11:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महावन थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 122 के समीप चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। आनन-फानन में सभी सवारों को गाड़ी से नीचे उतारा। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के महावन में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 122 के निकट ईको कार में अचानक आग लग गई। इससे एक्सप्रेसवे पर यातायात जहां की तहां रुक गया। चालक ने टोल फ्री नंबर पर फोन किया, लेकिन कोई सहायता मिलती जब तक कार पूरी तरह जल गई। काफी देर बाद यमुना एक्सप्रेस-वे के सुरक्षा गार्ड व दमकल कर्मी आग बुझाने पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Election 2022: मतदाताओं की चुप्पी ने नेताओं की बढ़ाई धड़कन, जानें क्या कहते हैं मैनपुरी के लोग
विज्ञापन

 

माइल स्टोन-122 के समीप की घटना

आगरा के कुबेरपुर निवासी जितेंद्र कुमार नोएडा से वापस घर लौट रहे थे। महावन थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 122 के समीप चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। आनन-फानन में सभी सवारों को गाड़ी से नीचे उतारा। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जितेंद्र ने बताया कि दमकल की गाड़ी एक घंटे बाद पहुंची। जितेंद्र ने बताया कि वह पत्नी, पुत्र, पुत्री और अपनी सास के साथ परी चौक नोएडा मित्र की शादी में गए थे, लौटते समय यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 122 पर गाड़ी से अचानक धुआं उठने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें