फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एलईडी साइनेज बोर्ड की फैक्टरी में लगी भीषण आग, तीन घंटे बाद बुझाई जा सकी

Sat, 31 Dec 2022 12:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जगदीशपुरा के लक्ष्मी नगर की घटना दहशत के चलते घरों से बाहर निकले लोग। तीन दमकल ने तीन घंटे प्रयास के बाद आग को किया काबू।
 
विज्ञापन
लईडी साइनेज बोर्ड की फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा  के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में शनिवार सुबह करीब तीन बजे एलईडी साइनेज बोर्ड बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देख लोग दहशत में आ गए। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। दमकल की तीन गाड़ियों ने तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

यहां की है घटना 

लक्ष्मी नगर निवासी राहुल जिंदल की घर के पास में ही एलईडी साइनेज बोर्ड बनाने की फैक्ट्री है। शनिवार की सुबह करीब तीन बजे पड़ोस के लोगों ने फैक्टरी से आग लपटें उठती हुई देखीं। लोगों की सूचना पर राहुल मौके पर आ गए। लोगों की मदद से आग को अपने स्तर से काबू करने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक लपटें विकराल रूप ले चुकी थीं। आग पूरी तरह से फैक्टरी में फैल चुकी थी। जिससे आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई।

लोगों में रही दहशत

लोग दहशत के चलते घरों से बाहर निकल आए। एलईडी साईनेज बोर्ड बनाने वाली फैक्टरी के बराबर में एक जूता फैक्टरी भी है। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें