फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगेंगे अग्निशमन यंत्र

Sun, 31 Dec 2023 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में से जल्द ही अग्निशमन यंत्र लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। यंत्र लगाने पर लगभग दो करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस योजना के तहत अस्पतालों में फायर अलार्म और फायर हाइडेंट की व्यवस्था होगी।जनपद में स्थित अस्पतालों में आग से बचाव के इंतजाम के नाम पर अभी तक जिला अस्पताल में ही अग्निशमन यंत्र लगा है। सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मात्र अग्निशमन सिलिंडर की व्यवस्था रहती है। जिले में ब्लाक स्तर पर पांच सामुदायिक एवं दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव की व्यवस्था होने से गर्भवती महिलाओं को भर्ती किया जाता है। इसके अलावा अन्य मरीज भी आवश्यकता पड़ने पर भर्ती किए जाते है। इन स्वास्थ्य केंद्रोें पर प्रतिदिन 150 से 200 तक मरीज भी इलाज को पहुंचते है। शासन की ओर से पहले चरण में पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अग्निशमन यंत्र लगाने की योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत अस्पतालों में फायर अलार्म और फायर हाइडेंट की व्यवस्था होगी। इससे आग लगते ही लोगों को पता चल जाएगा। स्प्रिंगलर सिस्टम (फौव्वारे के रूप में आग बुझाने की उचित व्यवस्था)। अंडरग्राउंड वाटर स्टोरेज की व्यवस्था। सबमर्सिबल पंप और बोरिंग की व्यवस्था के अलावा आग लगने के बाद बचने के लिए जरूरी यंत्र लगाने के इंतजाम की भी व्यवस्था की जाएगी। अस्पताल परिसर में पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। इन स्वास्थ्य केंद्रों में लगेगा यंत्र : कासगंज, सोरों, सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें