फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में उत्साह से जुटें कार्यकर्ता

Sun, 31 Dec 2023 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र की बैठक शहर के रेलवे रोड स्थित श्रीमती गंगा देवी भवन में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा को मिली सफलता से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कार्यकर्ताओं को उसी उत्साह के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन पहुंचाएं।क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि भाजपा की नमो ऐप को अधिक से अधिक मोबाइलों में डाउनलोड कराएं। आगामी 22 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अभी से तैयार रहे हैं। बैठक को क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र शिकरवार ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें