फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बसों से अग्निशमन यंत्र गायब, खतरे में यात्रियों की जान

Wed, 17 May 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रोडवेज बसों में जान जोखिम में डालकर यात्री सफर कर रहे हैं। बिना अग्निशमन यंत्र लगी रोडवेज की बसें मार्गों पर दौड़ रही हैं। संबंधित अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। आग लगने पर बस में अग्निशमन यंत्र नहीं होने की वजह से आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रोडवेज बसों का बुरा हाल है, अधिकांश बसों में अग्निशमन यंत्र नहीं लगे हैं। ऐसे में रोडवेज बसों में यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है। लोगों का कहना है रोडवेज की चलती तथा खड़ी बसों में आग लगने के बाद भी अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। कई रोडवेज बसें अभी भी बिना अग्निशमन यंत्र के ही मार्गों पर दौड़ रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में अग्निशमन यंत्र लगाए जाने चाहिए।
विज्ञापन


मैनपुरी की बसों में लग चुकी है आग
बीते दिनों में तकनीकी कमी की वजह से तीन बसों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। 23 अक्तूूबर 2022 को आगरा में वाटर वर्क्स के पास मैनपुरी डिपो की बस में, 25 अक्तूबर 2022 को मैनपुरी रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी मैनपुरी डिपो की बस में आग लग चुकी है। 17 नवंबर 2022 को भोगांव बस स्टैंड पर बेवर डिपो की बस में आग लग चुकी है। तीनोंं बसों में आग लगने पर आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र नहीं लगे थे।

दृश्य-एक
रोडवेज बस स्टैंड पर बुधवार की दोपहर मैनपुरी डिपो की बस संख्या यूपी 77 एएन/2641 खड़ी थी। इटावा जाने वाली बस में चालक और परिचालक नहीं थे। बस में सवारियां भी नहीं थीं। बस में अग्निशमन यंत्र नहीं था। बस में आग लगगने पर यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


दृश्य-दो
मैनपुरी डिपो की बस संख्या यूपी84टी/3503 इटावा जाने के लिए बुधवार को तैयार थी। बस के चालक और परिचालक बस में नहीं थे। बस में सवारियां भी नहीं बैठी थीं। बस में अग्निशमन यंत्र नहीं लगा था। बस में आग लगने पर यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है।

दृश्य-तीन
रोडवेज बस स्टैंड पर आगरा जाने के लिए बुधवार को आगरा फोर्ट डिपो की बस संख्या यूपी85एए/9034 तैयार खड़ी थी। चालक और परिचालक बस में नहीं थे। बस में आठ सवारियांं बैठी थीं। बस में अग्रिशमन यंत्र नहीं लगा था। यात्रियों का सफर खतरे से भरा था।

दृश्य-चार
शिकोहाबाद डिपो की बस संख्या यूपी83टी/6309 आगरा जाने के लिए बुधवार की दोपहर रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी थी। बस में अग्रि शमन यंत्र नहीं लगा था। चालक और परिचालक बस में नहीं थे। 11 यात्री बैठे थे। बस में आग लगने पर यात्रियों की जान को खतरा होगा।

रोडवेज की बसों में अग्रिशमन यंत्र नहीं लगे होने से यात्रियों की जान को हमेशा खतरा रहता है। सभी बसों में अग्रिशमन यंत्र लगाए जाने चाहिए।
अजय कुमार, कचहरी रोड

अधिकारियों की लापरवाही के चलते बसों में आग लगती है। बसों में अग्रिशमन यंत्र नहीं होते हैं। यात्रियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सुविधा होनी चाहिए।
आदेश कुमार, नगला रते

रोडवेज की अधिकांश बसों में अग्रिशमन यंत्र लगे हुए हैं, जिनमें नहीं लगे हैं उनमें लगवाए जाएंगे। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रोडवेज पूरी तरह संवेदनशील है।
विज्ञापन

पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें