फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शार्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
बाह: जैतपुर के मढैया जयसिंह गांव में शार्टसर्किट से लगी आग
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के मढ़ैया जयसिंह गांव में बृहस्पतिवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे शार्टसर्किट से ब्रजेश के घर में आग लग गई। 80 हजार रुपये समेत 5 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मढ़ैया जयसिंह के ब्रजेश ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी, घर में आग और धुआं भरने पर परिवार के लोग जान बचाकर बाहर निकल आए थे। बस्ती के लोग आग बुझाने में जुट गए। बाह से अग्निशमन विभाग की टीम दमकल के साथ मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि हाल ही में भैंस बेचकर घर पर रखे 80 हजार रुपये, फ्रिज, बैड, एलईडी, कूलर, 3 बक्से, कपड़े, घरेलू सामान जल कर नष्ट हो गया। घर की दीवारों एवं छत पर दरार पड़ गई हैं। आग से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें