फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Fire: दवा फैक्टरी के गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों से दहशत; धुएं से सांस लेना हुआ मुश्किल

Tue, 06 Feb 2024 04:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में एक दवा फैक्टरी के गोदाम में आग लग गई। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया। 
विज्ञापन
Agra: दवा फैक्टरी के गोदाम में लगी आग... मची अफरातफरी, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे

औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में लगी आग से आसमान में करीब एक किमी तक धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। आग की लपटें भी ऊंची थीं। आसपास की फैक्टरी के कर्मचारी भी डर गए। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अग्निशमन अधिकारियों का कहना था कि प्लास्टिक की बोतलों और इंजेक्शन के वाॅयल आदि जलने के कारण ज्यादा धुआं हुआ।

सीएफओ बोले, वेल्डिंग की चिंगारी से लगी आग

मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि टिनशेड परिसर में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। इसकी चिंगारी से आग लगी। पैकिंग के सामान की वजह से कुछ ही मिनट में आग विकराल हो गई। दमकल कर्मियों ने दो घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फैक्टरी संचालक ने फायर एनओसी नहीं दिखाई है। आग बुझाने के इंतजाम भी नहीं मिले हैं। बुधवार को भी टीम को भेजा जाएगा। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फैक्टरी के प्रशासनिक अधिकारी विकास दीक्षित का कहना है कि पैकिंग एरिया में आग लगी थी। हादसा शाॅर्ट सर्किट से हुआ। अंडरग्राउंड सेक्शन में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। वेल्डिंग की चिंगारी से आग की बात गलत है। फायर विभाग की एनओसी है। पहले कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने की कोशिश की थी। लाखों का माल जल गया है। हालांकि अभी नुकसान का सही आकलन करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें