फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भदरौली बिजली घर के 2 फीडरों के ट्रांसफार्मरों में लगी आग

Sun, 24 May 2026 01:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
भदरौली में ट्रांसफार्मर में लगी आग
विज्ञापन
बाह। भदरौली बिजली घर के होलीपुरा और कोल्ड फीडर को सप्लाई देने वाले ट्रांसफार्मर में शुक्रवार आधी रात के बाद आग लग गई। आग की लपटें उठने पर बिजली विभाग की सतर्कता एवं अग्निशमन विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। जेसीबी लदे ट्रक में दोनों फीडरों की केबल उलझने और उसे ट्रक के 2 किमी तक खींचे जाने से हादसा हुआ था। शुक्रवार रात 12.45 बजे के करीब भदरौली बिजली घर के ट्रांसफार्मर में आग लग गई, कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आग की लपटें उठने लगी। छानबीन पर पता चला कि होलीपुरा और कोल्ड फीडर की केबल ट्रक में लदी जेसीबी में उलझ गई थी। जिसे ट्रक करीब 2 किमी तक खींच ले गया था। केबलें उलझने पर हुए फाल्ट से ट्रांसफार्मर में आग लगी थी। आनन फानन में 33 केवीए के बिजली घर की सप्लाई कटवाई गई। बिजली विभाग के कर्मचारी तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में जुट गये। बाह से अग्निशमन विभाग की टीम बुला ली। दमकल ने आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर में नुकसान हुआ है। बिजली विभाग की टीम ने जिसे दुरुस्त कर शनिवार को दोनों फीडरों की आपूर्ति बहाल कर दी है। विभाग की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। नुकसान के बारे में पूछे जाने के लिए संपर्क करने पर भदरौली के जेई हिमांशू कौशिक को कई बार कॉल किया, लेकिन फोन कॉल रिसीव नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें