फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कमला नगर में आधी रात को मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Thu, 09 Jun 2022 10:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कमलानगर के ई ब्लॉक में आधी रात को एक मकान में आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखाें रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। 
विज्ञापन
लपटों से घिरा मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमला नगर के ई ब्लाक में बुधवार रात को जूता व्यापारी चिम्मन लाल गुनानी के घर में भूतल पर बने गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में पहली मंजिल पर घर भी आ गया। परिवार के लोगों में चीखपुकार मच गई। उन्होंने पड़ोस के घर में जाकर खुद को बचाया। दमकलों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक गोदाम और घर में रखा सामान, एक्टिवा और साइकिल जल गई थी। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। 

रात में उठने लगीं आग की लपटें

व्यापारी चिम्मन लाल गुनानी और उनके भाई नंदलाल गुनानी के घर बगल-बगल में हैं। उनका जूता कारखाना वजीरपुरा में है। दोनों घर अंदर से एक रास्ते से जुड़े हैं। चिम्मनलाल गुनानी के घर के भूतल पर जूतों का गोदाम बना है। प्रथम तल पर परिवार रहता है। परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार को कारखाने से माल लाया गया था। बृहस्पतिवार को ये माल बाहर जाना था। बुधवार की रात को तकरीबन दो बजे गोदाम से लपटें निकलने लगीं। धुआं आने पर पड़ोसियों को पता चला तो उन्होेंने शोर मचाया। परिवार के लोग जाग गए। इस बीच आग पहली मंजिल पर भी फैल चुकी थी। चिम्मनलाल, बेटा आनंद, बहू, नाती और नातिन बीच के रास्ते से नंदलाल के घर में पहुंच गए। 

दो घंटे बाद पाया गया आग पर काबू 

सूचना पर आई दमकल ने तकरीबन दो घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम में रखा सभी सामान जल गया। घर में रखा सामान, दो स्कूटर और तीन साइकिलें भी आग की भेंट चढ़ गईं। परिवार के पुनीत गुनानी ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

सिलिंडर फटा

परिवार के लोग घर में रखा गैस सिलिंडर नहीं निकाल पाए। आग की वजह से सिलिंडर फट गया। इससे धमाका हुआ। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घबरा गए। घर की दीवारों में दरार आ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें