फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शॉर्ट सर्किट से चिकित्साधीक्षक के कमरे में लगी आग

Wed, 20 Mar 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से चिकित्साधीक्षक के कमरे में लगी आग
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मची अफरातफरी
संवाद न्यूज एजेंसी


बेवर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की सुबह चिकित्साधीक्षक के कमरे में शाॅर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जानकारी होते ही वहां अफरा तफरी मच गई। आग में सीसीटीवी, एलईडी, कुर्सी आदि जल गए। वहां तैनात कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की सुबह सब कुछ सामान्य चल रहा था। तभी वहां मौजूद कर्मियों ने चिकित्साधीक्षक के कमरे से धुंआ निकलते देख। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने दरवाजा खोला और आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में कमरे में लगी एलईडी, सीसीटीवी कमरे में रखीं कुर्सी और अन्य सामान जल चुका था। कुछ देर मशक्कत के बाद अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग को बुझा लिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पत्र भेज कर घटना से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें