किरावली के गांव कोरई में वुधवार को देर रात्रि करब में आग को बुझाते दमकल कर्मी फोटो स्रोत पुलिस
किरावली। क्षेत्र के गांव कोरई में बुधवार देर रात एक प्लॉट में रखी करब की बुर्जी में आग लग गई। यह आग पटाखे की चिंगारी से लगी थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मदन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल दमकल विभाग को जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दमकल के पहुंचने तक आग को आसपास फैलने से रोका। कुछ देर बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग कोरई निवासी सतीश पंडित के प्लॉट में लगी थी। पुलिस के अनुसार, पटाखे चलाने के दौरान निकली चिंगारी आग का कारण बनी।