कासगंज। अमांपुर रोड से सैलई जाने वाले रास्ते पर संचालित किराने व मिठाई की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा किराने का सामान व मिठाई का सामान आदि जल गया। आग रात्रि में किसी समय लगी। सुबह के समय आग लगने की जानकारी उस समय हुई जब लोगों ने आस पास दुकान से धुआं निकलते देखा। दुकान संचालक नंदराम निवासी फतेहपुर आग की सूचना पर दुकान पर पहुंचे, लेकिन दुकान का ज्यादातर सामान जल चुका थ। आस पास के लोग भी एकत्रित हो गए और आग पर पानी डालकर बुझाया गया। दुकान संचालक के मुताबिक काफी सामान जल गया है।