फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आग से चार मकानों के साथ बुर्जी बिटौरों में लगी आग

Fri, 02 Jun 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली तहसील क्षेत्र के बरौना गांव में शुक्रवार को अपराह्न के समय चार घरों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पक्के घरों में पड़े छप्पर और चारे के पूरे में आग लगी। जिससे इस आग ने 4 घरों को चपेट में ले लिया। अग्निकांड में 2 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा सके। सबसे पहले गांव में कुंवरपाल के घर के पीछे रखे पतेल के पूरों में किसी चिंगारी से आग लग गई। आग लगते ही पूरे तेजी से जलने लगे। मकान के छप्पर ने भी आग पकड़ ली। आग काफी तीव्र थी। कुंवरपाल के घर से आग ग्रामीण छऊ के मकान के छप्पर में लग गई। जिससे पक्के घर में भी आग की लपटें पहुंच गईं और सामान जलने लगा। कुंवरपाल के घर में पशुओं का चारा, गेहूं, बिटौरा और कपड़े जल गए। जबकि ग्रामीण छऊ के घर में भी काफी नुकसान हो गया। छऊ के घर में 14000 रुपये की नकदी, चांदी के आभूषण, भूसा, तंबाकू जल गई। इसके अलावा ग्रामीण रामकिशोर की बुर्जी, नन्हें के भूसे व बिटौरा में आग लग गई जबकि भूरे के गेहूं जल गए। ग्रामीणों ने जैसे तैसे एक घंटे कवायद करने के बाद आग पर काबू पाया। डीजल पंपसेट चलाकर आग बुझाई गई। अग्निकांड की सूचना पर राजस्व टीम भी पहुंच गई। क्षति का आकलन किया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक 2 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें